Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025, Out Date ? @biharboardonline.com

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025 – नमस्कार दोस्तों, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2025 के रिजल्ट 25 मार्च 2025 को दोपहर 01:15 मिनट पर जारी किए थे। रिजल्ट के बाद जिन छात्रों को अपने मार्क्स में असंतोष था, उन्होंने स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए आवेदन 27 मार्च 2025 से 05 अप्रैल 2025 तक किया था।

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025 को मई 2025 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी स्क्रूटनी फॉर्म भरा है, तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहाँ हम आपको बताएंगे कि स्क्रूटनी रिजल्ट कब तक आएगा, कैसे चेक करना है, और किन बातों का ध्यान रखना है।

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025

ये भी देखें – Bihar Board 11th Admission 2025 – How to Apply Online, Fees, Documents, Eligibility & Full Details @ofssbihar.net

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025 ~ OverAll

Name Of The BoardBihar School Examination Board, Patna
Name Of The ArticleBihar Board 12th Scrutiny Result 2025, Out Date ? @biharboardonline.com
Inter Exam Date01 February 2025 to 15 February 2025
Inter Result Date 25 March 2025
Scrutiny Apply Date27 March to 05 April 2025
Scrutiny Result DateMay 2025 1st Week (High Expeted)
Official Websitehttp://biharboardonline.com

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025 ~ ताजा अपडेट

बिहार बोर्ड ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में पूरी कर ली थी। अब बोर्ड रिजल्ट की जांच प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। उम्मीद है कि Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025 मई 2025 के पहले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, आधिकारिक तिथि की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन BSEB जल्दी ही इस पर नोटिस जारी कर सकता है।

स्क्रूटनी रिजल्ट का महत्व

स्क्रूटनी का मतलब है किसी छात्र की उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच। इसमें केवल मार्किंग एरर (जैसे कि जोड़ने में गलती, कोई उत्तर छूट जाना आदि) को सुधारा जाता है। अगर गलती पाई जाती है, तो नंबर बढ़ाए या घटाए भी जा सकते हैं। कई बार स्क्रूटनी के बाद छात्रों के अंक बेहतर हो जाते हैं, जिससे उनका कुल परिणाम भी सुधर सकता है। इसलिए स्क्रूटनी छात्रों के लिए एक अच्छा अवसर होता है अपने रिजल्ट में सुधार का।

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025 कैसे चेक करें?

जब स्क्रूटनी रिजल्ट जारी होगा, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं –

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं। Bihar Board Official Website
  • होमपेज पर “Scrutiny Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Roll Code और Roll Number डालें।
  • Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका स्क्रूटनी रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर रख लें।

स्क्रूटनी रिजल्ट से जुड़ी कुछ महत्पूर्ण जानकारी

  • स्क्रूटनी के बाद अंक घट भी सकते हैं। अगर री-चेकिंग में कोई गलती नहीं मिलती है तो अंक वैसे ही रहेंगे।
  • जिन छात्रों के अंक बढ़ते हैं, उन्हें नया मार्कशीट जारी किया जाएगा।
  • रिजल्ट के बाद अगर आपको कोई त्रुटि लगती है, तो आप अपने विद्यालय या बिहार बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

स्क्रूटनी रिजल्ट से क्या बदल सकता है?

  • कॉलेज एडमिशन: जिन छात्रों का स्क्रूटनी के बाद परिणाम सुधरता है, उनके लिए अच्छे कॉलेजों में एडमिशन का मौका खुल सकता है।
  • प्रतियोगी परीक्षाएं: कई सरकारी नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए न्यूनतम प्रतिशत जरूरी होता है। स्क्रूटनी में नंबर बढ़ने से आपके मौके बेहतर हो सकते हैं।
  • आत्म-संतोष: स्क्रूटनी के बाद यदि सही मूल्यांकन होता है, तो छात्रों को मानसिक संतोष मिलता है।

सारांश

अतः दोस्तों, Bihar Board 12th Scrutiny Result 2025 का इंतजार करने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर जल्द आ सकती है। इसलिए आप सभी बच्चे हमारे WhatsApp Channel से जुड़ जाइए ताकि जैसे ही रिजल्ट जारी किया जाएगा, हमारे द्वारा आपको सबसे पहले इसकी सूचना दी जाएगी।

अगर आपको रिजल्ट चेक करने में कोई समस्या आती है या आप अन्य किसी जानकारी के लिए पूछना चाहते हैं, तो कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं !

नेसार biharboard.news वेबसाइट पर एक लेखक हैं। वे 5 साल के अनुभवी और समर्पित ब्लॉगर हैं, जो शिक्षा, नौकरी, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी देने के लिए जाने जाते हैं। इनका उद्देश्य युवाओं को सही जानकारी देकर उनका भविष्य बेहतर बनाना है। #NesarSir

Leave a Comment