Bihar Board 10th 12th OMR Sheet Kaise Bhare 2026 – Step-by-Step गाइड (10वीं–12वीं दोनों के लिए जरूरी)

Bihar Board 10th 12th OMR Sheet Kaise Bhare 2026 नमस्कार दोस्तो स्वागत है आप सभी को एक और नए आर्टिकल में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(BSEB) द्वारा वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षा को आयोजित होने वाली है मैट्रिक(10वी) एवं इंटर(12वी) की परीक्षा की तैयारी तेज़ी से चल रही है Bihar School Examination Board (BSEB) ने Matric और Inter Annual Exam 2026 के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। इस बार भी परीक्षा में Objective Questions के लिए OMR Sheet भरनी होगी। अक्सर छात्रों से OMR Sheet भरने में गलतियाँ हो जाती हैं, जिसके कारण उनके मार्क्स में नंबर कट जाते हैं। इसलिए आज हम लाए हैं Bihar Board 10th 12th OMR Sheet Kaise Bhare 2026 का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका।

इस लेख में हम आप सभी को अगर आप 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 दे रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए बहुत जरूरी है Bihar Board 10th 12th OMR Sheet Kaise Bhare 2026 OMR शीट में क्या क्या जानकारी रहती है OMR शीट भरने का सही तरीका क्या है

Bihar Board 10th 12th OMR Sheet Kaise Bhare 2026 

Bihar Board 10th 12th OMR Sheet 2026 – Overview

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामBihar School Examination Board (BSEB)
लेख का नामBihar Board 10th 12th OMR Sheet Kaise Bhare 2026
लेख का प्रकारOMR Sheet कैसे भरें
10वीं परीक्षा प्रारंभ17 फरवरी 2026
10वीं परीक्षा समाप्त25 फरवरी 2026
12वीं परीक्षा प्रारंभ02 फरवरी 2026
12वीं परीक्षा समाप्त13 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.com

OMR Sheet क्या होती है?

OMR (Optical Mark Recognition) Sheet एक ऐसी उत्तरपुस्तिका होती है जिसमें छात्र को गोलों को काला (Darken) करके जवाब देना होता है। मशीन इन गोलों को स्कैन कर आपके उत्तरों की जांच करती है।

इसलिए एक छोटी सी गलती भी आपका पूरा उत्तर गलत कर सकती है।

Bihar Board OMR Sheet 2026 में क्या-क्या रहता है?

OMR में कुल 3 मुख्य भाग होते हैं

1. स्टूडेंट की जानकारी (Upper Section)

  • विद्यार्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • जन्म तिथि
  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • विषय का नाम
  • पंजीकरण संख्या
  • विषय कोड
  • सेट कोड (A/B/C/D)
  • परीक्षा की तिथि
  • पाली
  • विद्यार्थी का फ़ोटो

2. प्रश्नों के जवाब (Middle Section)

प्रत्येक प्रश्न के लिए A, B, C, D के चार गोले होते हैं।

3. छात्र का साइन और इनविजिलेटर का साइन

Bihar Board 10th 12th OMR Sheet Kaise Bhare 2026 – Step-by-Step तरीका

Step 1: सही पेन का इस्तेमाल करें

  • ✔ केवल नीले या काले बॉल पेन का उपयोग करें।
  • ✘ जेल पेन, स्केच पेन इस्तेमाल न करें।

Step 2: रोल कोड और रोल नंबर बिल्कुल साफ-साफ भरें

  • रोल नंबर को OMR के बॉक्स में लिखें
  • उसके नीचे दिए गए गोलों को पूरी तरह से काला करें

Step 2: रोल कोड और रोल नंबर बिल्कुल साफ-साफ भरें

  • रोल नंबर को OMR के बॉक्स में लिखें
  • उसके नीचे दिए गए गोलों को पूरी तरह से काला करें

👉 याद रखें—गलत भरने पर OMR Reject भी हो सकता है।

Step 3: विषय कोड (Subject Code) सही भरें

  • एग्जामिनर सवाल-पत्र के ऊपर Subject Code बताएगा।
  • उसी कोड को OMR में लिखें और गोलों को भरें।

Step 4: सेट कोड (A/B/C/D) भरना न भूलें

  • हर छात्र को अलग सेट मिल सकता है।
  • जो सेट आपको मिला हो, उसी का गोला भरें।

Step 5: उत्तर देते समय ये बातें याद रखें

✔ सही उत्तर का केवल एक ही गोला भरें

  • ● अगर दो गोले भर दिए → उत्तर गलत माना जाएगा।

✔ गोला पूरी तरह अंदर तक Black करें

  • आधा-अधूरा भरा हुआ गोला मशीन नहीं पढ़ेगी।

✔ किसी भी प्रश्न को खाली छोड़ सकते हैं

  • अगर उत्तर नहीं आता, तो खाली छोड़ दें।
  • गलत भरने से बेहतर है खाली छोड़ना (बिहार बोर्ड में Negative Marking नहीं है)।

✔ काटा-पीटी न करें

  • OMR में कटिंग, पेंसिल, मिटाना — सब पूरी तरह वर्जित है।

Bihar Board OMR भरते समय सामान्य गलतियाँ (इनसे बचें)

  • ❌ दो विकल्प भर देना
  • ❌ गोले के बाहर भर देना
  • ❌ पेन बदलना
  • ❌ रोल नंबर गलत भरना
  • ❌ सेट कोड खाली छोड़ देना
  • ❌ Question Number गलत मैच करना
  • ❌ सिर्फ रेखा खींचना या टिक करना

👉 ऐसी गलतियों से आपका OMR गलत हो सकता है और नंबर कट सकते हैं।

Bihar Board 10th 12th OMR Sheet 2026 भरने के महत्वपूर्ण Tips

  • पहले सभी आसान प्रश्न करें
  • मुश्किल प्रश्नों को बाद में करें
  • समय का सही उपयोग करें
  • उत्तर भरने से पहले एक बार दुबारा चेक करें
  • गोले को हल्का–हल्का नहीं, पूरा भरें
  • OMR को मोड़े नहीं
  • पेज गंदा न करें
  • पेन का स्पीड कंट्रोल रखें
  • हर 20–25 प्रश्न के बाद OMR चेक कर लें
  • अंत में 2 मिनट सिर्फ OMR को चेक करने में लगाए

Bihar Board 10th 12th OMR Sheet 2026 , FAQs 

1 OMR शीट में कौन सा पेन उपयोग करना चाहिए 

  • Ans, ब्लू या ब्लैक बॉलपेन का उपयोग करना चाहिए

2 क्या वस्तुनिष्ठ प्रश्न कॉपी में भी लिखने होते हैं 

  • Ans, नहीं वस्तुनिष्ठ प्रश्न केवल OMR शीट में ही भरे जाते हैं

3 क्या एक प्रश्न में दो गोले भरे जा सकते हैं 

  • Ans, नहीं ऐसा करने पर उत्तर को अमान्य माना जाएगा

4 यदि गोला थोड़ा बाहर हो जाए तो क्या उत्तर गलत माना जाएगा 

  • Ans,हां मशीन उत्तर को गलत पढ़ सकती है इसलिए गोला सीमा के भीतर भरना जरूरी है

5 अगर OMR शीट गलत हो जाए तो क्या नया मिलेगा 

  • Ans, नहीं क्योंकि OMR शीट पर परीक्षार्थी को पूरा जानकारी रहता है इसलिए नया नहीं मिलेगा

निष्कर्ष (Conclusion)

Bihar Board 10th 12th OMR Sheet Kaise Bhare 2026 के बारे में यह पूरी गाइड आपको परीक्षा में OMR correctly भरने में मदद करेगी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बहुत ही जल्द फाइनल परीक्षा होने वाला है अपनी तैयारी को बेहतर और अच्छा बना लीजिए एग्जाम में अच्छा अंक हासिल करने के लिए अगर आप ऊपर बताए गए सभी नियमों का पालन करते हैं, तो आपकी OMR Sheet 100% सही स्कैन होगी और आप अच्छे नंबर हासिल कर पाएंगे

Some Important Links- 

Official Website  Click Here 
WhatsApp  Join Now 
Telegram  Join Now 

Bihar Board Exam Me Copy Kaise Likhen ? – बिहार बोर्ड मैट्रिक / इंटर बोर्ड परीक्षा में कॉपी कैसे लिखें? Demo Copy Download @biharboard.news

Leave a Comment