Bihar Board 10th Exam 2026: में नया नियम लागू जूता-मोजा पहनकर आने पर रोक: बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला

Bihar Board 10th Exam 2026: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी को एक और नए आर्टिकल में बिहार बोर्ड 10वीं के परीक्षा 2026 में अगर आप सभी भी शामिल हो रहे हैं तो आपको यह नियम पता होना बहुत ही जरूरी है बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2026 को लेकर एक सख्त और ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अब मैट्रिक परीक्षा में जूता-मोजा पहनकर आने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। अगर कोई परीक्षार्थी इस नियम का उल्लंघन करता है या अवैध तरीके से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करता है, तो उसे दो वर्षों के लिए परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है।

यह कदम परीक्षा में नकल और अनुशासनहीनता पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है यह नियम बिहार बोर्ड द्वारा लागू किया गया ताकि बच्चे नकल न कर सकेl

Bihar Board 10th Exam 2026:

Bihar Board 10th Exam Date 2026 – Overview 

घटकविवरण
लेख का नामBihar Board 10th Exam Date 2026
लेख का प्रकारDate Sheet / Exam Schedule
बोर्ड का नामBihar School Examination Board (BSEB), Patna
परीक्षा का नामAnnual Secondary (Class 10th) Examination 2026
कक्षा10th
परीक्षा की तिथि17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक
डेटशीट जारी होने की तिथि29 नवंबर 2025
डेटशीट डाउनलोड करने का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://secondary.biharboardonline.com

Bihar Board 10th Exam क्यों लगाया गया जूता-मोजा पहनने पर प्रतिबंध?

पिछले कुछ वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल के कई मामले सामने आए हैं। कई बार जूते, मोजे या अन्य वस्तुओं में छिपाकर नकल सामग्री परीक्षा केंद्र तक लाई जाती थी। इसी को देखते हुए बिहार बोर्ड ने फैसला लिया है कि:

  • परीक्षार्थी जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगे
  • केवल चप्पल या साधारण सैंडल पहनकर ही प्रवेश की अनुमति होगी
  • परीक्षा भवन में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु ले जाने पर सख्त कार्रवाई होगी

बोर्ड एग्जाम में नियम तोड़ने पर क्या होगी कार्रवाई?

बिहार बोर्ड ने साफ कहा है कि यदि कोई परीक्षार्थी:

  • जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करता है
  • जबरन या अवैध तरीके से प्रवेश करता है
  • परीक्षा की पवित्रता को प्रभावित करने का प्रयास करता है

तो उसके खिलाफ :

  • दो साल तक परीक्षा से निष्कासन
  • चालू परीक्षा के साथ-साथ अगली परीक्षा से भी वंचित
  • कुछ मामलों में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है

बिहार बोर्ड मैट्रिक एग्जाम परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय (महत्वपूर्ण नियम)

बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार:

  • परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तक ही प्रवेश मिलेगा
  • परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा
  • देर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी हाल में प्रवेश नहीं मिलेगा

मैट्रिक एग्जाम में कितने परीक्षार्थी होंगे शामिल?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में लगभग:

  • 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे
  • परीक्षा पूरे राज्य में कड़ी निगरानी के साथ आयोजित की जाएगी
  • हर केंद्र पर जिला प्रशासन और पुलिस की निगरानी रहेगी

मैट्रिक परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए जरूरी सलाह

मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्रों को सलाह दी जाती है कि

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
  • जूता-मोजा बिल्कुल न पहनें
  • केवल आवश्यक दस्तावेज ही साथ लाएं
  • अफवाहों पर ध्यान न दें, बोर्ड के निर्देशों का पालन करें

निष्कर्ष(Conclusion)

बिहार बोर्ड का यह फैसला निश्चित रूप से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जूता-मोजा पहनकर आने पर रोक और दो साल की सजा जैसे नियम यह संदेश देते हैं कि अब परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही या नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी अगर आप या आपके परिवार में कोई छात्र मैट्रिक परीक्षा 2026 देने वाला है, तो इन नियमों की जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है।

Leave a Comment