Bihar Board 10th Exam 2026: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी को एक और नए आर्टिकल में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में अगर आप सभी भी शामिल हो रहे हैं तो आपको यह नियम जानना बहुत ही जरूरी है क्योंकि मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की जाएगी इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है और एडमिट कार्ड भी स्कूल में वितरण कर दिया गया है परीक्षा बहुत ही नजदीक है
मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कई नए और सख्त नियम जारी किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य परीक्षा को पूरी तरह नकल-मुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है। लेकिन अगर कोई छात्र इन नियमों को हल्के में लेता है, तो एक छोटी सी गलती भी परीक्षा रद्द होने का कारण बन सकती है।
मैट्रिक परीक्षा 2026: नए नए नए नियम क्यों लागू किए गए?
पिछले कुछ वर्षों में बिहार बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार किए हैं। नकल, अनुचित साधनों और अव्यवस्था को रोकने के लिए 2026 की मैट्रिक परीक्षा में नियमों को और सख्त बनाया गया है।
ध्यान दें – अब परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं, बल्कि अनुशासन और नियम पालन की भी परीक्षा होगी।
मैट्रिक परीक्षा 2026 के सबसे सख्त नए नए नियम लागू
जूता-मोजा पहनकर परीक्षा देने पर रोक
मैट्रिक परीक्षा 2026 में छात्र जूता और मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
- केवल साधारण चप्पल या सैंडल की अनुमति होगी है
- नियम तोड़ने पर एंट्री रोकी जा सकती है
मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह बैन
परीक्षा केंद्र पर निम्न चीजें पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं:
- मोबाइल फोन
- स्मार्ट वॉच
- ब्लूटूथ डिवाइस
- कैलकुलेटर
ध्यान दें –पकड़े जाने पर परीक्षा तुरंत निष्कासित किया जाएगा एवं छात्रों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है एवं
देर से पहुंचने पर नहीं मिलेगी एंट्री
अगर कोई छात्र परीक्षा शुरू होने के बाद केंद्र पर पहुंचता है, तो उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी, चाहे वो कोई भी कारण बता दे
नकल करते पकड़े गए तो परीक्षा रद्द
नकल करते हुए या नकल से जुड़े किसी भी मामले में
- चालू परीक्षा रद्द
- भविष्य की परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है
OMR शीट भरने में गलती पड़ सकती है भारी
OMR शीट भरते समय:
- गलत रोल नंबर
- गलत विषय कोड
- अधिक गोले भरना
ध्यान दें –ऐसी गलती होने पर उत्तर पत्रक अमान्य हो सकता है
एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं
मैट्रिक एडमिट कार्ड 2026 के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं और क्या नहीं?
ले जाने वाली चीजें:
- एडमिट कार्ड
- स्कूल आईडी कार्ड
- पेन, पेंसिल, रबर
परीक्षा में नहीं ले जाने वाली चीजें
- मोबाइल फोन
- कागज के टुकड़े
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
- जूता-मोजा
परीक्षा रद्द होने से कैसे बचें? (जरूरी टिप्स)
- परीक्षा से पहले सभी नियम ध्यान से पढ़ें
- परीक्षा केंद्र समय से पहले पहुंचें
- शांत और अनुशासित रहें
- किसी भी प्रकार की नकल से दूर रहें
- OMR शीट भरते समय पूरा ध्यान रखें
अभिभावकों के लिए जरूरी सूचना
अभिभावकों को चाहिए कि वे:
- बच्चों को नियमों की पूरी जानकारी दें
- समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था करें
- परीक्षा के दिन अनावश्यक दबाव न डालें
निष्कर्ष (Conclusion)
मैट्रिक परीक्षा 2026 के नए नियम छात्रों के हित में बनाए गए हैं, ताकि मेहनती छात्रों को सही परिणाम मिल सके। अगर छात्र इन नियमों का सही तरीके से पालन करते हैं, तो परीक्षा में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है। याद रखें – एक छोटी गलती आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है।
Some Important Links
| Join Now | |
| Telegram | Join Now |
Read Also…..

