Bihar Board 12th Philosophy Syllabus 2026-27 | दर्शनशास्त्र सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, PDF Download @biharboard.news

Bihar Board 12th Philosophy Syllabus 2026-27: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी को एक और नए आर्टिकल में आप सभी भी 2027 में बोर्ड परीक्षा देने वाले है तो आप सभी अपने तैयारी के लिए पाठ्यक्रम को जानना बहुत ही जरूरी है बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना हर साल इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन करता है। बेहतर तैयारी के लिए सबसे पहले नया सिलेबस जानना बहुत जरूरी होता है, ताकि आप सही दिशा में पढ़ाई कर सकें।क्योंकि पाठ्यक्रम के जानने के बाद आप अपने तैयारी को बेहतर बना सकते हैं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पाठ्यक्रम को जारी कर दिया गया है

आप बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (Class 12) के छात्र हैं और Philosophy (दर्शनशास्त्र) विषय से पढ़ाई कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है। इस पोस्ट में हम आपको Bihar Board 12th Philosophy Syllabus 2025-26, परीक्षा पैटर्न, अंक वितरण और PDF डाउनलोड से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में देने वाले हैं।

Bihar Board 12th Philosophy Syllabus 2026-27

Bihar Board 12th Philosophy Syllabus 2026-27 – Highlights 

विवरणजानकारी
Post CategorySyllabus
Name of BoardBihar School Examination Board, Patna
Class12th (Intermediate)
Total Marks 100 Mark’s
SubjectPhilosophy (दर्शनशास्त्र)
Exam TypeAnnual Examination 2026
Academic Session2025-26
Official Websitebiharboardonline.com

Bihar Board Class 12 Philosophy Subject महत्वपूर्ण जानकारी 

दर्शनशास्त्र एक विचारप्रधान विषय है, जिसमें जीवन, आत्मा, ईश्वर, ज्ञान, सत्य और नैतिकता से जुड़े प्रश्नों का अध्ययन कराया जाता है। यह विषय उन छात्रों के लिए बहुत अच्छा है जो गहराई से सोचने और तर्क करने में रुचि रखते हैं।

Bihar Board 12th Philosophy Exam Pattern 2027

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं दर्शनशास्त्र की परीक्षा वार्षिक परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत आयोजित की जाएगी।

संभावित परीक्षा पैटर्न

  • कुल अंक: 100
  • थ्योरी परीक्षा: 100 अंक

प्रश्नों के प्रकार:

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective)
  • लघु उत्तरीय प्रश्न
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्नों के प्रकारप्रश्नों की संख्याहल किए जाने वाले प्रश्नों की संख्याकुल अंक
Objective(MCQ)100 MCQ50 MCQ50 Mark’s 
Shorts Questions 30 Shorts Question15 Shorts Question 30 Mark’s 
Long Question 8 Long Question4 Long Questions 20 Mark’s

Bihar Board 12th Philosophy Syllabus 2026-27 12वीं दर्शनशास्त्र पाठ्यक्रम 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कक्षा 12वीं के दर्शनशास्र के पाठ्यक्रम को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी कर दिया गया है आपके बोर्ड परीक्षा में कुल 100 मार्क्स के प्रश्न पूछे जाएंगे और दर्शनशास्त्र में कुल 10 अध्याय पढ़ने होंगे उसी में से बोर्ड परीक्षा में से प्रश्न आयेंगे

क्रमांकविषयशीर्षकअंक
 Book 1. भारतीय दर्शन
1भारतीय दर्शनसामान्य परिचय, मूल समस्याएँ, विभिन्न सिद्धांत और संप्रदाय, ऋण, कर्म, सिद्धांत, चार पुरुषार्थ – धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष10
2भागवतीता का दर्शनकर्म योग (निष्काम कर्म), स्वधर्म, लोकसंग्रह10
3बौद्ध दर्शन, जैन दर्शनचार आर्यसत्य, अष्टांगिक मार्ग, प्रतीत्यसमुत्पाद, अनेकांतवाद, स्याद्वाद10
4न्याय-वैशेषिक, सांख्य-योगन्याय के प्रमाण सिद्धांत, वैशेषिक का पदार्थ सिद्धांत, योग: अष्टांग योग, सांख्य त्रिगुणात्मक सिद्धांत10
5अद्वैत वेदांतआत्मा, ब्रह्मा और जगत का स्वरूप10
Book 2. पाश्चात्य दर्शन
6ज्ञान और सत्यबुद्धिवाद, अनुभववाद, कान्ट का समन्वयवाद10
7कारण सिद्धांतकारण का स्वरूप, अरस्तू के चार प्रकार के कारण, कार्य-कारण संबंध: तात्त्विक, नियम, पूर्ववर्ती, अनिवर्तनीय10
8सत्ता का स्वरूपईश्वर के अस्तित्व के प्रमाण: ताल्मिक, वर्ग, प्रयोजनात्मक तर्क, विश्व संबंधी तर्क10
9वस्तुवाद और प्रत्ययवादमन और शरीर के संबंध की समस्या10
10नीतिशास्त्रदैविक और नीति राज्य सिद्धांत, दैविक प्रत्यय: उचित, कर्तव्य, शुभ, स्वच्छ स्वार्थ, इच्छा स्वतंत्र निर्णयवाद। पारिवारिक तथा व्यवसायिक नीति, भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक परिणामों का अध्ययन10

Philosophy Subject की तैयारी अच्छे से कैसे करें?

अगर आप दर्शनशास्त्र में अच्छे अंक लाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए टिप्स अपनाएं:

  • हर दर्शन को सरल भाषा में समझें
  • सिलेबस को पूरा पढ़ें
  • उत्तर लिखते समय दार्शनिक का नाम जरूर लिखें
  • परिभाषा + व्याख्या + उदाहरण का प्रयोग करें
  • महत्वपूर्ण प्रश्नों के नोट्स बनाएं
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें

Bihar Board 12th Philosophy Important Tips

  • उत्तर साफ-सुथरी हैंडराइटिंग में लिखें
  •  प्रश्न का उत्तर बिंदुओं में लिखें
  •  कठिन शब्दों का सही प्रयोग करें
  •  समय प्रबंधन पर ध्यान दें

निष्कर्ष – Conclusion 

इस लेख में हमने आपको Bihar Board 12th Philosophy Syllabus 2026-27, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस विवरण और PDF डाउनलोड से जुड़ी पूरी जानकारी दी है। अगर आप दर्शनशास्त्र विषय को सही रणनीति के साथ पढ़ते हैं, तो इस विषय में अच्छे अंक लाना बिल्कुल आसान है अगर आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Some Important Links

Class 12th Board Exam Philosophy Syllabus Download 2027 Download Now
Art’s All Subject Syllabus View Now
Official Website  Click Here 
WhatsApp  Join Now
Telegram  Join Now

Leave a Comment